राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ इंडोर क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन
नागार्जुन ने प्रथम स्थान और शुभम ने द्वितीय स्थान तथा छात्रा वर्ग मे अदिति नेगी ने प्रथम स्थान व सलोनी ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंडोर क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से बैडमिंटन पुरुष महिला एकल वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो डीएस नेगी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुये हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुये छात्र छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आवाहन किया है। मंच का संचालन करते हुए शारीरिक शिक्षा के विभागध्यक्ष डॉ हीरा सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को अनुशासित जीवन जीने की सलाह दी। इंडोर बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में छात्र वर्ग मे नागार्जुन ने प्रथम स्थान और शुभम ने द्वितीय स्थान वहीं छात्रा वर्ग मे अदिति नेगी ने प्रथम स्थान व सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ संदीप कुमार, डॉ अरविन्द द्विवेदी, डॉ संदीप किमोठी, डॉ अनुपम कोठरी, अरविन्द दुदपुड़ी, डॉ मोहन कुकरेती, शेखर मैठाणी तथा समस्त छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें